Salman khan : बॉलीवुड के बीइंग ह्यूमन सलमान खान का आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। रात 12 बजे ही कुछ फैंस ने उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया वहीं एक्टर भी केक कट करते हुए नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सलमान खान लाखों दिलों पर राज करते हैं। वह तीन दशक से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं।
उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़ कर एक सुपरहिट फिल्में फैंस को दी है। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मात्र 75 रुपये के काम से शुरू की थी लेकिन आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर बताने जा रहे है कि उनकी नेटवर्थ क्या है और वह फिल्म में काम करने का कितना चार्ज करते हैं। तो चलिए जानते है –
सलमान खान आज जितनी लग्जरी लाइफ जी रहे है उन्होंने इस लाइफ को अच्छा बनाने के लिए उतनी ही मेहनत की है। उन्होंने अपनी पहली कमाई 75 रुपये से की थी। ये पैसे उन्हें ताज होटल के अक प्रोग्राम में बैकग्राउंड में डांस करने पर मिले थे। उसके बाद जब उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई तो वह लाखों फैंस के दिलों में छा गए। आज एक्टर के पास हर चीज है। वह सबसे महंगे सितारों में शुमार है। उन्होंने पर हर लग्जरी चीजें है। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक है।
सबसे महंगे एक्टर है Salman Khan –
सलमान खान की जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है वह अपना रिकॉर्ड तोड़ देती है। उनकी अधिकतर फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। उन्होंने बॉलीवुड में 30 साल हो चुके हैं। एक से बढ़कर एक फिल्में उन्होंने बॉलीवुड में दी है। आज बॉलीवुड में उनका काफी ज्यादा नाम है। कहा जाता है कि सलमान खान बॉलीवुड के सबसे महंगे सितारों में शामिल है। वह फिल्मों में काम करने की करोड़ों रुपए फीस लेते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बिग बॉस सीजन-15 को होस्ट करने के लिए 350 करोड़ रुपये लिए थे।
कुल संपत्ति और आलीशान घर –
सलमान खान का मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट है जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते है। उनके इस आलीशान घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये के करीब है। इतना ही नहीं एक्टर के पास करोड़ों की गाड़ियां, पनवेल में फार्म हाउस और हर लग्जरी चीजें है जिनका उन्हें शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज वह 3000 करोड़ की संपत्ति के मालिक है।
About Author
Ayushi Jain
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं।
मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।