MPESB MPPEB : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB)ने विभिन्न पदों पर ग्रुप 2 (MPESB Group 2) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट से 8 अक्टूबर 2022 से 22 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि फॉर्म में संशोधन 27 अक्टूबर तक किये जा सकेंगे।

वे सभी उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश समूह 2 व्यापम के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन सभी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से मध्य प्रदेश व्यापमं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए परीक्षा 18 और 19 नवंबर 2022 को आयोजित की गई है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi