उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 30 नवंबर तक होगी 413 पदों पर भर्ती, मिलेगा लाभ

Kashish Trivedi
Published on -
job alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों (MP Candidates) को जल्द बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल सभी नगरीय निकाय (urban body) में अगले महीने के अंत तक संविदा कर्मचारियों (contract employees) की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने संविदा नियुक्तियों की जानकारी पत्रकारों से चर्चा में दी है। उन्होंने कहा कि साल के अंत तक सभी निकायों में गौरव दिवस का भी आयोजन किया जाना है।

दरअसल प्रदेश के नगरीय निकायों में 413 संविदा कर्मचारी के रिक्त पदों को 30 नवंबर तक भरा जाना है। भूपेंद्र सिंह ने विभाग के अधिकारियों को संविदा कर्मचारियों की भर्ती के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। वहीँ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया कि समय सीमा के अंदर ही भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके लिए 28 सितंबर तक पदों का आकलन किया गया था। 18 अक्टूबर तक विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए गए थे। 30 नवंबर तक चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi