Rajgarh News : हाथ में तिरंगा लेकर थिरकते नजर आए थाना प्रभारी, पुलिस जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Amit Sengar
Published on -

Rajgarh News : आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत राजगढ़ जिले की पुलिस जवानों ने विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली। इसी के अंर्तगत पुलिस थाना माचलपुर के जवानों ने सोमवार को प्रात: 10:30 बजे से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा थाना परिसर से प्रारंभ हुई, जिसमें पुलिस के जवान हाथ में तिरंगा झण्डा लेकर चल रहे थे। थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती हाथ में तिरंगा झण्डा लिये सबसे अग्रसर की भूमिका में रहे। जिसमें डीजे की धुन पर देशभक्ति के गाने बज रहे थे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली। जिसका स्वागत पार्षद चन्द्रशेखर मारू, विधायक प्रतिनिधि समन्दरसिंह गुर्जर, शिव गुजराती, देवेन्द्र सोनी आदिन ने पुष्पवर्षा कर किया। जहाँ से तिरंगा यात्रा निकली वहाँ देशभक्ति के गानों ने वातावरण गुंज उठा।

हाथ में तिरंगा लेकर थिरके थाना प्रभारी

यात्रा प्रात: 10:30 बजे पुलिस थाना माचलपुर से प्रारंभ हुई। यात्रा प्रारंभ के समय जैसे ही डीजे पर देशभक्ति के गाने चलने लगे, तो थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती खुद को रोक नहीं पाये और हाथ में तिरंगा झण्डा लेकर खूब नाचे। उनके साथ पुलिस के जवान भी थिरकने लगे।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”