उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां लिंक उपलब्ध कराई जा रही है। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगारों को बड़ा तोहफा दिया जाएगा। उच्च माध्यमिक माध्यमिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती जल्दी देखने को मिल सकती है।दरअसल प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा रिक्त पदों की जानी है।
Link :
http://peb.mp.gov.in/results/RESULT_21/PSTET_RES21/default_results.htm
इसके लिए 30 सितंबर से प्रक्रिया शुरू हो गई है, वहीं माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। मामले में आदेश भी जारी कर दिया गया, 30 सितंबर को दोपहर 2:00 से 10 अक्टूबर तक उच्च माध्यमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक प्रोफाइल पंजीयन के दस्तावेज अपलोड करने की पात्रता रखेंगे।
रिक्त पद आरक्षण सहित अन्य नियम को लेकर जल्द ही राज्य शासन द्वारा नवीन दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। बता दे कि प्राथमिक शिक्षा के 18000 से ज्यादा पदों पर जल्दी भर्ती प्रक्रिया देखने को मिलेगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की उम्मीदवारों की मांग है कि प्रदेश में 62000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाए। अभी सिर्फ 18000 पदों पर ही शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया देखने को मिलेगी।
आंकड़ों की मानें तो शहर के स्कूल में शिक्षक वर्ग एक और वर्ग 2 के 30,000 से ज्यादा पदों को भरने के लिए 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वर्ग 1 के 19200 पद जाति वर्ग 2 के 11 हजार तीन सौ के करीब पद को इसमें शामिल किया गया था। वहीं बाद में 2200 पदों को फिर से जुड़े जाने की बात कही गई थी।
वहीं उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 में चयनित उम्मीदवारों की काउंसलिंग की गई पहले 17000 पदों पर भर्ती होनी थी जिसे वित्त विभाग द्वारा केवल 15000 पदों की स्वीकृति दी गई थी जबकि कई मामले ओबीसी आरक्षण पर अटक गए थे। राज्य शासन द्वारा पर 14003 पदों पर भर्ती की जा चुकी है। वहीं अब लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती भी जल्द ही देखने को मिलेगी।
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती होने के बाद प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी जल्दी शुरू की जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। भर्ती संबंधित जानकारी सामने आने के बाद इसके लिए रोस्टर तैयार किया जाएगा और खाली पदों की गणना कर भर्ती निकाली जाएगी। अक्टूबर में शुरू होने वाली प्रक्रिया के लिए माना जा रहा कि दिसंबर के अंत तक यह नए साल के पहले सभी शिक्षकों को नियुक्ति दी जा सकती है। इस दौरान 18527 पदों को भरा जाना है।