EPFO Update: बदले 2 नियम, इन्हें मिलेगा लाभ, सैलरी है इतनी तो रिटायरमेंट में मिलेंगे करोड़ों रुपए

Kashish Trivedi
Published on -
honorarium hike

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। EPFO Update : EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल केंद्र सरकार 1 अप्रैल से नए कानून लागू करने जा रही है। जिसके बाद PF खातों पर कर मुक्त योगदान पर अघोषित सीमा के तहत कर लागू किया जाएगा। जिसके मुताबिक गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए कर मुक्त योगदान 2.5 लाख रुपए से अधिक की राशि होने पर यह राशि टैक्स के दायरे में आ जाएगी। वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए आंकड़ा 5 लाख रुपए की सीमा का निर्धारण करता है।

इसका मतलब है कि यदि कोई गैर सरकारी कर्मचारी अपने पीएफ खाते में ढाई लाख रुपए से अधिक की राशि जमा करेगा तो वह राशि टैक्स के दायरे में आ जाएगी। इसी तरह सरकारी कर्मचारियों के लिए 5 लाख रुपए की सीमा से अधिक राशि जमा करने पर अतिरिक्त राशि पर ब्याज टैक्स के दिन होगा।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi