Singrauli News : निजी अस्पताल में भर्ती महिला के साथ स्टाफ ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद चितरंगी पुलिस फरार आरोपी अस्पताल कर्मी की तलाश में जुट गई है।

Amit Sengar
Published on -
rape

Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में बेटी का इलाज कराने आई एक महिला के साथ अस्पताल के कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म किया गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि महिला चितरंगी के एक गांव से बेटी का इलाज कराने के लिए साई नरायण अस्पताल आई थी। 35 वर्षीय महिला रात में जब महिला बेटी के साथ पलंग पर लेटी हुई थी, तभी मौका पाकर अस्पताल कर्मी ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि महिला को अस्पताल कर्मी ने बेहोशी की दवा किसी बहाने से खिला दी थी, जब महिला बेहोश हो गई, उसी समय का फायदा उठाते हुए अस्पताल कर्मी धर्मराज उर्फ बुचनी ने दुष्कर्म किया।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”