कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, वेतन-मानदेय में होगी वृद्धि, आदेश जारी, 25 फरवरी तक उपलब्ध करानी होगी जानकारी, खाते में आएंगे 25000 रुपए

Employees Salary-Honorarium Hike : कर्मचारियों को जल्द बड़ा तोहफा मिलेगा। उनके वेतन में वृद्धि देखी जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 25 फरवरी तक राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जानकारी मांगी गई है। साथ ही कर्मचारियों के वेतन मानदेय में 4 फीसद की वृद्धि की जाएगी।

मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा

झारखंड के शासकीय स्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापक के लिए अच्छी खबर है। जनवरी में उनके मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। सालाना बढ़ोतरी की तारीख भी तय कर दी गई थी। इससे पहले झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक किरण कुमारी द्वारा 27 जनवरी को आदेश जारी किए गए थे। इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित जिला शिक्षा अधीक्षक को दी गई थी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi