लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार की नई तैयारी, नियम में बदलाव, मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

employees transfer

Employees New Rules, Employees Benefit : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए नया फरमान जारी किया गया है। जिसके तहत अब 3 साल से ज्यादा एक ही पद पर रहने वाले कर्मचारियों की छुट्टी की जाएगी। राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग ने सभी विभागाध्यक्ष और प्रमुख सचिवों को इस मामले में पत्र भेजकर जानकारी दी है।

जानकारी के तहत सरकारी काम में पारदर्शिता पर उठे सवाल को देखते हुए गुरुवार को राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव उषा शर्मा ने आदेश जारी किया है। इसके तहत कर्मचारियों की सीट बदलने के आदेश जारी किए गए हैं। वही राजस्थान सरकार में कर्मचारी और लगातार 3 साल से ज्यादा एक ही पद पर नहीं रह सकेंगे। राज्य सरकार के इस निर्णय से 400000 कर्मचारी प्रभावित होंगे।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi