GajaKesari Yog : गुरु और चंद्रमा की युति बनाएगी “गजकेसरी योग” 3 राशियों को समृद्धि-सफलता का लाभ, धन, तरक्की, प्रतिष्ठा में वृद्धि

rajyog

Gajakesari Yog 2023, Astrology 2023 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति से कई योग और राजयोग का निर्माण होता है। इसी बीच एक बार फिर से एक बेहद शक्तिशाली और शुभ योग का निर्माण होना है। मई के महीने में 17 तारीख को मेष राशि में गुरु और चंद्रमा की युति देखने को मिलेगी। जिसके साथ ही गजकेसरी योग का निर्माण होगा।

गज केसरी योग के प्रभाव शुभ

गजकेसरी योग ज्योतिष में सबसे शक्तिशाली और शुभ योगों में से एक माना जाता है। इस योग का निर्माण तब होता है, जब चंद्रमा से एक केंद्र पर गुरु का कब्जा होता है। चंद्रमा 1, 4, 7 या दसवें घर में विराजमान होता है, तब गज केसरी योग के प्रभाव शुभ होते हैं। गुरु को अक्सर भौतिक धन और आध्यात्मिक ज्ञान का कारक माना जाता है। दूसरी और चंद्रमा दया आनंद और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में गजकेसरी योग के निर्माण होने के साथ ही जातकों के किस्मत में ज्ञान में वृद्धि होती। अध्यात्म में रूचि होती है। इसके साथ ही भौतिक धन, संपदा और समृद्धि में वृद्धि होती है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi