कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! खाते में आएंगे 40000 से 81000 तक रुपए, जानें कैसे?

Pooja Khodani
Published on -
state government

EPFO Employees PF Money 2023 :  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employee Provident Fund Organization)  के कर्मचारियों खाता धारकों (PF Account Holder) के लिए महत्वपूर्ण खबर है। ईपीएफओ के पीएफ खाते पर मिलने वाले ब्याज पर बड़ी अपडेट सामने आई है। संभावना जताई जा रही है कि केन्द्र सरकार इस महीने के अंत कर पीएफ खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है, हालांकि इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दरअसल, पहले खबर आई थी कि साल के अंत तक सभी के खातों में राशि भेजी है, लेकिन इस साल 8.1% की दर से कर्मचारी और इपीएफ होल्डर्स को ब्याज उपलब्ध कराया जाएगा।  इस बार 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। सरकार ने बीते मार्च 2022 में पीएफ अकाउंट में जमा पर ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया था। 40 साल में यह पहला मौका होगा जब कर्मचारियों को पीएफ पर इतना कम ब्याज मिलेगा। केन्द्र सरकार के खाते में जमा कुल 72,000 करोड़ रुपये नौकरिपेशाओं के खाते में भेजा जाएगा।संभावना जताई जा रही है कि सरकार ब्याज दर जारी करने का जल्द ऐलान कर सकती है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)