MP College: 3 विषयों में MBA कोर्स शुरु, 60 सीटें बढ़ीं, 30 अक्टूबर तक एडमिशन

mp college student

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग (MP Higher Education Department) ने हाल ही में महाविद्यालयों में 25 हजार सीटें बढ़ाई गई है।इसके साथ ही राज्य शासन (MP Government) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 मे विभिन्न महाविद्यालयों मे नए विषयों को शुरू करने की स्वीकृति दी है।इसके तहत उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में इसी सत्र से 3 विषयों में MBA पाठ्यक्रम भी शुरु किए गए है।वही BSC ऑनर्स कृषि में 60 सीटें बढ़ाई गई है। इसके तहत छात्र रिक्त सीटों पर 30 अक्टूबर तक प्रवेश ले सकेंगे।

आज छात्रों को बड़ा तोहफा देंगे सीएम शिवराज, खातों में राशि करेंगे ट्रांसफर

दरअसल, विक्रम विश्वविद्यालय (Ujjain Vikram University) में इसी सत्र से तीन विषयों में MBA पाठ्यक्रम में नवीन कोर्स एमबीए फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए ह्यूमन रिसोर्स और एमबीए मार्केंटिंग मैनेजमेंट शुरु किए गए है। MBA के नवीन पाठ्यक्रम वाग्देवी भवन स्थित वाणिज्य अध्ययनशाला में संचालित BBA कोर्स के साथ संचालित किए जाएंगे। विशेष जानकारी के लिए विद्यार्थी वाणिज्य अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र किशोर मिश्रा से संपर्क कर सकते हैं।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)