Unique Markets Of India: भारत एक ऐसी जगह है जहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन मौजूद है। धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हो या प्राकृतिक खूबसूरती से भरे स्थान जगह पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।
साल भर में देश के साथ विदेशी पर्यटक भी भारत की अलग-अलग जगहों पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। घूमने फिरने के साथ कुछ लोग खाने-पीने और कुछ लोग शॉपिंग करने की भी शौकीन होते हैं। अगर आपको भी नई नई चीजें खरीदना पसंद है और आप शॉपिंग के लिए हमेशा तैयार रहते हैं तो आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में जानकारी देते हैं जो बहुत ही अनोखे हैं।
Continue Reading
जब आप इन जगहों पर पहुंचेंगे तो शॉपिंग करने से पहले यहां के अनोखेपन की वजह से इनके दीवाने हो जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन कोई बाजार यहां पूरी तरह से महिलाएं चलाती हैं, तो कहीं पर पानी के ऊपर तैरता हुआ बाजार मौजूद है। चलिए आपको इन जगहों के बारे में जानकारी देते हैं।
खूबसूरत जगह मणिपुर में मौजूद है मार्केट दुनिया के सबसे बड़े ऑल वुमन मार्केट में से एक है। इस बाजार में 5000 से ज्यादा दुकानें हैं और सभी दुकानों की संचालक महिलाएं ही हैं और वह सालों से इसे चलाती आ रही हैं और यही इस बाजार की सबसे बड़ी खासियत है।
कश्मीर का फ्लोटिंग मार्केट
कश्मीर को तो वैसे भी धरती का जन्नत कहा जाता है और देश के साथ विदेशी पर्यटक भी यहां घूमने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। यहां की डल झील पर तैरने वाला बाजार लगता है जो बहुत ही खास है।
पानी के ऊपर तैरती हुई नाव पर लगने वाला यह बाजार कई शताब्दी पुराना है और बड़ी संख्या में लोग यहां पर खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं।
कन्नौज बहुत ही खूबसूरत जगह है और यहां पर एक ऐसा बाजार है, जहां पर सिर्फ इत्र और परफ्यूम की ही बिक्री होती है। यहां पर 650 से ज्यादा वैरायटी के परफ्यूम शौकीनों के लिए उपलब्ध है और बड़ी संख्या में ग्राहक के यहां पर खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं।
सोनपुर बाजार
सोनपुर बाजार एक ऐसा मार्केट है जहां पर कई तरह के पशु बिकते हैं और बड़ी संख्या में पशु प्रेमी यहां पर अलग-अलग प्रकार के जानवरों की खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। यह बताया जाता है कि यह बाजार चंद्रगुप्त मौर्य के समय से लग रहा है।
असम का जॉनबिल मार्केट
बार्टर सिस्टम एक ऐसी व्यवस्था है जो बहुत पुरानी व्यवस्था है और इसे दुनिया भर में चलाया जाता था। हालांकि, अब यह बंद हो गया है लेकिन असम के जॉनबिल मार्केट में आज भी यही सिस्टम चलता है। यहां पर आज भी लोग एक चीज खरीदने के बदले दूसरी चीज दे देते हैं।
मुंबई का चोर बाजार
मुंबई का चोर बाजार बहुत ही फेमस है और यहां पर आपको सस्ते दामों में सेकंड हैंड या फिर चोरी किया हुआ माल आसानी से मिल जाता है। बड़ी संख्या में लोग यहां पर सभी चीजों की खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप भी मायानगरी मुंबई जा रहे हैं तो इस मार्केट में खरीदी के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको भी शॉपिंग करने का शौक है तो भारत के इन अलग-अलग जगहों पर मौजूद अनोखे बाजारों का दीदार किया जा सकता है। आप यहां पर अपनी पसंद के सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। जब आप यहां पर पहुंचेंगे तो निश्चित ही यहां की खासियत आपको हैरान कर देगी। शॉपिंग करने से ज्यादा ध्यान आपका यहां की खासियत जानने के लिए उत्सुक रहेगा।
About Author
Diksha Bhanupriy
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।