Honey Combinations: शहद कई सेहत पर सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-डिप्रेसेंट, एंटी-माइक्रोबियल और अन्य कई गुण पाए जाते हैं। बालों, त्वचा और पाचन के लिए यह बेहद लाभकारी माना जाता है। कुछ चीजों के साथ शहद का सेवन करना और भी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे ही चार चीजों के बारे में यहाँ बताया गया है।
दूध और शहद
दूध और शहद का कॉन्बिनेशन बेहद फायदेमंद माना जाता है। एक तरफ शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। वहीं दूध प्रोटीन, कैल्शियम लैक्टिक एसिड और अन्य कई गुणों से पोषक तत्वों से भरपूर होता। इन दोनों को एक साथ सेवन करने से पाचन समस्याएं दूर होती है। यह त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है, पिंपल्स और दाग-धब्बे दूर होते हैं। बेजान बालों की समस्या से भी राहत मिलती और हड्डियाँ मजबूत बनती हैं।