इंदौर: पुलिस का अमानवीय चेहरा, चोरी कबूलवाने महिला को उल्टा टाँगकर पीटा

पुलिस

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है, दरअसल यहाँ पुलिस ने चोरी के एक मामलें में महिला को बुरी तरह पीटा और जब महिला के शरीर में जख्म हो गए तो उसके जख्मों पर बर्फ रगड़कर उसे समझा बुझाकर घर रवाना कर दिया, महिला पर बर्बरता का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद डीसीपी ने महिला को पीटने वाले पुलिसवालों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें… Morena News : अवैध हथियारों के जखीरे के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर के बीचोली मर्दाना इलाके के मिलन हाईट्स में रहने वाली  इंजीनियर विभा गुप्ता के फ्लैट में चोरी हो गई थी। जिसके बाद महिला की शिकायत पर कनाड़िया पुलिस ने यहां काम करने वाली एक महिला को शंका के आधार पर पकड़ लिया और जबरदस्ती चोरी कबूलने का दबाव बनाया। पकड़ी गई महिला ने चोरी किए जाने से इंकार किया, लेकिन उसके बावजूद महिला पुलिसकर्मी और जवानों ने उसे बेरहमी से पीटा। यहाँ तक की उसे थर्ड डिग्री देते हुए उल्टा लटकाया और बेल्ट व स्कैल से पिटाई की। महिला के शरीर पर जख्म हो गए तो बर्फ लगाई और दोबारा पिटाई की। महिला दर्द से कराहती रही और चोरी न करने की गुहार लगाती रही, मगर पुलिस वालों का दिल नहीं पसीजा। बाद में महिला द्वारा चोरी न कबूलने पर उसे छोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे पिटाई के बारे में किसी को भी बताने से मना कर धमकाया। लेकिन पुलिसवालों द्वारा की गए अत्याचार की घटना बताने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur