कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, वेतन में भारी वृद्धि, आदेश जारी, 1 अप्रैल से लागू, एरियर का होगा भुगतान, खाते में आएंगे इतने रुपए

Employees Salary Hike, Salary Increment : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत संविदा कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन वृद्धि के साथ ही उनके वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा। वही उन्हें इस वेतन वृद्धि का लाभ अप्रैल महीने से दिया जाएगा। साथ ही उन्हें एरियर का भुगतान किया जाएगा।

संविदा कर्मचारी और अधिकारियों को वेतन वृद्धि का लाभ

दरअसल मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत नियुक्त हुए सभी संविदा कर्मचारी और अधिकारियों को वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश क्रमांक 4137 में चपरासी, चौकीदार, वाहन, चालक, निम्न श्रेणी लिपिक, लेखापाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित ड्राफ्ट में स्टेनोग्राफर उपयंत्री, विकासखंड, स्त्रोत समन्वयक, महिला समन्वयक, विकासखंड अकादमी समन्वयक सहित समन्वयक विद प्रोग्राम सहायक यंत्री जिला परियोजना समन्वयक की वेतन वृद्धि की गई है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi