Malai Face Pack: गर्मियों में पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ जाती है। चेहरे के अलग-अलग हिस्से डार्क हो जाते हैं और काले धब्बे पड़ने लगते हैं। ऑयली स्किन वालों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। मार्केट में मिलने वाले महंगे और प्रसिद्ध ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल पर भी इसे ठीक करना मुश्किल हो जाता है।
मलाई से मिलेगा पिगमेंटेशन से छुटकारा
चेहरे के लिए मलाई बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और सॉफ्ट बनाता है। मलाई के इस्तेमाल से चेहरे पर निखार भी आता है। साथ ही त्वचा की रंगत में सुधार आता है। इसके इस्तेमाल से पिगमेंटेशन की समस्या से भी राहत मिलती है। दाग-धब्बे दूर होते हैं। आपघर पर ही आसानी से Malai का फेसपैक बना सकते हैं। इसके लिए आपको 2-3 चम्मच ताजा दूध की मलाई, एक चुटकी हल्दी और कुछ बूंद नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी