नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाडी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने भारतीय मूल की लड़की विनी रमन के साथ शादी रचा ली है बताया जा रहा है कि विनी भारतीय मूल की हैं दोनों ने 18 मार्च, यानी होली के दिन एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई और दोनों ने Kiss करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और इसे ‘Mr and Mrs Maxwell’ कैप्शन दिया।
बता दें कि विनी और मैक्सवेल ने 2020 में सगाई की थी वहीं 2017 से यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं विनी ने बुरे समय में भी मैक्सवेल का साथ दिया, मानसिक रूप से परेशान हो चुके मैक्सवेल को विनी ने बाहर निकाला, इसलिए मैक्सवेल के दिल में विनी के लिए खास जगह है मूल रूप से साउथ इंडिया की रहने वाली विनी पेशे से फार्मासिस्ट हैं वह ऑस्ट्रेलियाई शहर में रहने वाले एक तमिल परिवार से संबंध रखती हैं।
गौरतलब है कि मैक्सवेल को 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवॉर्ड्स के दौरान विनी रमन के साथ देखा गया था तब विनी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में बताया था उन्होंने यह भी बताया कि मैक्सवेल ने उन्हें सबसे पहले प्रपोज किया था मगर मैक्सवेल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर अपने रिलेशनशिप के बारे में जानकारी दी कि उन्होंने स्कूली बच्चों और लोगों से घिरे पोर्ट मेलबर्न के पास एक पब्लिक पार्क में विनी को प्रपोज किया था, क्योंकि बीच पर प्रपोज करने की उनकी पहली प्लानिंग को पलीता लग चुका था।
ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले साल भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार सगाई की थी ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की सगाई में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे।
About Author
Amit Sengar
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है।
वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”