Neechbhang Rajyoga: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन करने पर कई राज योग बनते हैं। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के यह अशुभ माना जाता है। मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसके कारण नीचभंग राज योग बन रहा है। कुंडली में नीच भंग राजयोग बनने से धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं। खूब नाम और शौहरत प्राप्त होता है। 3 राशियों के लिए बहुत शुभ होगा। जातकों के जीवन में सफलता के द्वार खुलेंगे और धन-समृद्धि में वृद्धि होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए नीच भंग राजयोग बेहद शुभ साबित होगा। उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वैवाहिक संबंध अच्छे होंगे, जीवन साथी का साथ मिलेगा। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।