भक्तों ने महाकाल लोक में बने भगवान शिव के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां और 25 फीट ऊंची एवं 500 फीट लंबी दीवार पर बनाएं शैल चित्रों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई है। भक्तों को महाकाल लोक का नजारा खूब भाया है। इतना ही नहीं लोगों ने शिल्पकारों के कार्य की तारीफ भी की है। हालांकि कुछ मूर्तियों की भाव को सुधारने की भी बात भक्तों द्वारा की गई है। लेकिन भक्तों को महाकाल लोग का नजारा काफी पसंद आया है।
वहीं अब काफी ज्यादा तादाद में लोग बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए महाकाल लोक में आ रहे हैं। कुछ भक्तों से महाकाल लोग के नजारे के बारे में पूछा गया तो भक्तों ने कहा कि महाकाल लोक अद्भुत है। आनंद और उत्साह की अनुभूति यहां आकर हो रही है। महाकाल लोग को देखने के लिए दुनिया भर से लोग उज्जैन आएंगे। खास बात तो यह है कि उज्जैन अब धार्मिक पर्यटन के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
ऐसे हैं महाकाल मंदिर में सुरक्षा के इंतजाम –
आपको बता दें महाकाल लोग परिसर में करीब 400 कैमरे लगाए गए हैं। वही काफी सारी बैठने के लिए कुर्सियां बनाई गई है। इसके अलावा भगवान शिव को अर्पित किए जाने वाले फूल के 52000 पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा 400 से ज्यादा वाहनों को पार्क करने के लिए सरफेस पार्किंग बनाई गई है। इस पार्किंग की छत पर सोलर पैनल भी लगाया गया है। इस पैनल की मदद से 90% बिजली यही उत्पादित कर ली जाएगी। इसके अलावा महाकाल मंदिर के पास हेरिटेज धर्मशाला और त्रिवेणी संग्रहालय की बनाया गया है।