MPPSC : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 1456 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, अगस्त में पूरी होगी प्रक्रिया! जानें पात्रता और अपडेट

MPPSC Exam 2024

MPPSC Recruitment :  राज्य के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल एक बार फिर से 1400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। अगले महीने इसी महीने के अंत से इसके लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने में 2 से 3 महीने का समय लग सकता है।

1456 चिकित्सा अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगस्त में डॉक्टरों की चयन प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं 1456 चिकित्सा अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए इस महीने के अंत अगले महीने से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की जानी है। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारी के 5097 पद स्वीकृत किए गए, जिनमें 3378 पदस्थ हैं।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi