MP : सरकार की बड़ी तैयारी, 1 लाख से अधिक हितग्राहियों को जल्द मिलेगा बड़ा लाभ, 384 करोड़ 38 लाख रुपए आवंटित

mp shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में 1 लाख से अधिक हितग्राहियों (beneficiaries) को जल्द बड़ा तोहफा दिया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन (Shivraj government) द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। दरअसल प्रदेश में 384 करोड़ 38 लाख 13 हजार रूपए की राशि आवंटित की गई है। इसके साथ ही आवासों (PM Awas) का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। बता दें कि इसका फायदा 1 लाख 17 हज़ार 750 हितग्राहियों को होगा।

इससे पहले पहली किस्त 1 लाख 26 हजार 059 आवासों के लिए जारी की गई थी। जबकि दूसरी किस्त के 70 करोड़ 97 लख रुपए 1 लाख 47 हजार 292 आवासों के लिए आवंटित किए गए थे। वही जानकारी देते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक कुल 384 करोड़ 38 लाख 13 हजार रूपए विभिन्न किस्तों में आवंटित कर दिए गए हैं। वहीं आवासों के निर्माण का कार्य पूरा करने के निर्देश मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिए हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi