MP News : लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 1 निलंबित, 1 को पद से हटाया, 7 को नोटिस जारी, 2 की वेतनवृद्धि रोकी

MP NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों (negligent officer MP employees) पर Suspend-Notice कार्रवाई का सिलसिला जारी है। दरअसल जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ियों का संचालन किया जाता है। हालांकि बुधवार को कलेक्टर ने विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बड़े स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद कलेक्टर ने चार परियोजना अधिकारी को नोटिस (Notice) जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं भीमपुर के परियोजना अधिकारी के वेतन वृद्धि रोक दी गई है।

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर ने विभाग के कामकाज को लेकर भी नाराजगी जताई है। दरअसल कलेक्टर ने गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि बैठक में अधूरी जानकारी अधिकारी उपस्थित हो रहे हैं। वही पोषण पुनर्वास केंद्र में दर्ज बच्चों की जानकारी की समीक्षा के दौरान भीमपुर के परियोजना अधिकारी को समुचित जानकारी ना होने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। वहीं उनके वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही तीन और परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस के निर्देश जारी किए गए हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi