बॉलीवुड (Bollywood) की ऐसी कई हस्तियां (Celebrity) है जिन्होंने अपने दम पर खूब नाम कमाया है। आज वह सब पूरी इंडस्ट्री (Industry) पर राज करते है इतना ही नहीं फैंस के दिलों पर भी कई हस्तियां राज करती है। लेकिन इन सितारों की कुछ तस्वीरें ऐसी होती है जिस वजह से फैंस इन्हे पहचान नहीं पाते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को भी कई फैंस पहचान नहीं पा रहे है की आखिर इस तस्वीर में जो बच्चा है वो कौन है। तो आज हम आपको बताने जा रहे है की आखिर इस तस्वीर में जो बच्चा दिख रहा है वो कौन है।
ये है वो खुशी से झूमता हुआ बच्चा जो आज बॉलीवुड पर करता है राज –
आपको बता दे, तस्वीर में दिख रहा ये खुशी से झूमता हुआ बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने माने और फैंस के दिलों पर राज करने वाले एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) है। जी हां आज रणवीर सिंह का जन्मदिन है। आप तस्वीर देख कर ये अंदाज़ा लगा सकते है कि बचपन से ही ये हंसमुख दिखने वाला बच्चा और एक्टर रणवीर सिंह कितने खुशमिजाज है।
ऐसा रहा उनका करियर –
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का जन्म 1985 में 6 जुलाई के दिन हुआ था। आज उनका जन्मदिन है। ऐसे में आज वह अपनी वाइफ और उनके इन लॉ के साथ अपना जन्मदिन मना रहे है। एक्टर रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से की। ये फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने खूब तरक्की की। इस फिल्म के बाद से ही फैंस के दिलों पर रणवीर सिंह छा गए। हालांकि इस फिल्म में पूरी लाइमलाइट एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लूटी थी। लेकिन इस फिल्म के बाद एक्टर रणवीर ने कभी पीछे मूड कर नहीं देखा और लगातार फिल्मों में काम कर कई सुपरहिट फ़िल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री में दी है।
बात करें एक्टर की आने वाली फिल्मों की तो हाल ही में रणवीर सिंह फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म थोड़ी फ्लॉप रही। लेकिन उसके बाद भी एक्टर लगातार कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। एक्टर कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा ब्लॉकबस्टर फिल्म अन्नियन के हिंदी रीमेक में भी एक्टर नजर आने वाले है इस फिल्म में एक्टर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही एक्टर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं।
About Author
Ayushi Jain
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं।
मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।