MP: बढ़ रही परेशानी, संगठन ने कहा- निर्मम अफसरशाही का शिकार हो रहें शिक्षक, नहीं मिल रहा लाभ

employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) के लोकशिक्षण संचालनालय भोपाल (DPI) कार्यालय में पदस्थ अफसरों की निर्मम अफसरशाही का शिकार MP के शिक्षक (MP Teachers) हो रहें हैं। ऐसा कहना है। शिक्षक संगठन का आये दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। जहाँ कर्मचारियों (Employees) को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर अब शिक्षक संगठन ने पत्र लिखा है। वही मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन ने लोक शिक्षण संचालनालय की कार्य व्यवस्था पर बड़े आरोप लगाए हैं।

शिक्षक संगठन ने कहा कि 6 महीने से अधिक समय से माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद स्वीकृति की प्रत्याशा में प्रदेश के हजारों शिक्षक सातवें वेतनमान से वंचित तो सैकड़ों को वेतन ही अप्राप्त है। वहीँ आरोप लगाते हुए राकेश दुबे प्रांताध्यक्ष म.प्र. शासकीय अध्यापक संगठन ने बताया कि प्रदेश में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर अध्यापक संवर्ग से राज्यशिक्षा सेवा में नियुक्त हुए माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति के 06 माह के बाद भी पद स्वीकृत नही हुए हैं। मध्यप्रदेश के जिला कटनी सहित अनेक जिलों में ऐसी स्थिति निर्मित है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi