कर्मचारियों के DA में 15 फीसद की वृद्धि, कैबिनेट ने दी मंजूरी, 5 महीने के एरियर का होगा भुगतान, खाते में बढ़ेगी राशि

cpc

रांची, डेस्क रिपोर्ट। कैबिनेट की बैठक से 5th pay commission सरकारी कर्मचारियों (Employees) के लिए अच्छी खबर सामने आई है। महंगाई भत्ते में 15 फीसद का इजाफा (DA Hike)  किया गया है। इसका लाभ कर्मचारियों को दिया जाएगा। दरअसल राज्य सरकार के कर्मचारियों के पंचम वेतनमान में 1 जुलाई 2022 से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसका लाभ कर्मचारियों को दिसंबर महीने में मिलेगा। 5 महीने के एरियर्स का भुगतान कर्मचारी पेंशनर्स को किया जाएगा। इसके साथ ही दिसंबर महीने से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाना है।

इसके तहत कर्मचारी पेंशनर्स के डीए में 15 फीसद की भारी वृद्धि की गई है। महंगाई भत्ते को 381 फीसद से बढ़ाकर 396 फीसद कर दिया गया है। पारिवारिक पेंशन धारियों को पांचवे वेतनमान के तहत एक जुलाई 2022 से महंगाई राहत में भी मंजूरी दी गई है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi