SAHARA इंडिया पर निवेशकों के करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप, बढ़ी मुश्किलें, मिली चेतावनी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में सहारा इंडिया (SAHARA India) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दरअसल सहारा इंडिया द्वारा लाखों निवेशकों (investors) के हजारों रुपए हड़प लिए गए हैं। जिसके बाद निवेशक तनाव में है। इस दौरान पैसा वापस लेने के लिए निवेशक लगातार सहारा इंडिया के ऑफिस में इधर-उधर भटक रहे हैं। जिस पर सपाक्स पार्टी ने चेतावनी दी है।

दरअसल सपाक्स ने सहारा इंडिया को चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में निवेशकों के रुपए संबंधित मामले का निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेश में तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और साथ ही बड़े आंदोलन किए जाएंगे। सपाक्स पार्टी (Sapaks Party) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सहारा इंडिया कंपनी में एजेंट के द्वारा जमा की गई राशि की मैच्योरिटी डेट (maturity date) काफी समय पहले पूरी हो चुकी है लेकिन अब तक निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं मिला है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi