इस वजह से मुंबई पुलिस को किसी भी घटना से बचने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी इस विद्रोह का असर महाराष्ट्र की राजनीति पर देखने को मिलेगा। आपको बता दे, शिवसेना ने आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि पार्टी के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने पर आज नोटिस जारी किया जा सकता है।
अशोक चव्हाण का कहना –
इतना ही नहीं अभी हाल ही में ये खबर आई है कि एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा एक नया समूह गठित किया गया है जिसका नाम शिवसेना बालासाहेब रखा गया है। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान आज किया जाएगा। हो सकता है आज उद्धव ठाकरे की बैठक के बाद इसका ऐलान किया जाए।
शिंदे गुट ने ये दावा किया है कि उनके पास 40 से ज्यादा शिवसेना विधायकों और कई और निर्दलीयों का समर्थन है। लेकिन इस नए गठित समूह को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण का कहना है कि जब तक इसे अध्यक्ष से कानूनी अनुमति नहीं मिलती, तब तक इस प्रकार के समूहों को अधिकृत नहीं किया जाएगा।
एकनाथ शिंदे का कहना –
एकनाथ शिंदे का कहना है कि हम बालासाहेब के शिवसैनिक हैं। हमने अलग गुट बनाने का कोई फैसला नहीं लिया है।
मुंबई में लागू धारा 144 –
जानकारी के मुताबिक, शिवसेना की अंदरुनी कलह धीरे धीरे हिंसा में बदलती दिखाई दे रही है। ऐसे में बागी नेताओं के कई ठिकानों पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमले कर दिए है जिसको देखते हुए मुंबई में धारा 144 लागू करना पड़ गई। साथ ही एकनाथ शिंदे के आवास की सुरक्षा भी बढ़ दी गई है।