कर्मचारियों का फिर बढ़ेगा 3% DA-HRA, सैलरी में होगा 2 लाख तक का इजाफा, बकाया एरियर पर नई अपडेट

minimum wage

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay commission केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स (central employees-pensioners) के लिए अच्छी खबर है। नए साल 2022 में एक बार फिर महंगाई भत्ता और एचआरए बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र की मोदी सरकार जनवरी 2022 में महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में 3% की और बढ़ोतरी कर सकती है। 31% महंगाई भत्ते और राहत (DA/DR Hike) के बाद 3% इजाफा होने पर कुल डीए 34 फीसदी हो सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।वही HRA बढ़ने और 18 महीने के बकाया डीए पर भी नए साल से पहले फैसला होने की संभावना है।

यह बी पढ़े.. कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA Arrears पर ताजा अपडेट, 1 करोड़ को मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , नए साल में केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर 47.14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को सौगात दे सकती है। इसके तहत जनवरी 2022 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allownce) 3 प्रतिशत तक फिर बढ़ सकता है।अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।यानी डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)