भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूरा देश आज गुरुवार को दिवाली (Diwali Pujan) मना रहा है, मुहूर्त के हिसाब से लोग मां लक्ष्मी की आराधना और पूजा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मां महालक्ष्मी का पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित दिवाली पूजन (Diwali Pujan) में प्रदेश वीडी शर्मा के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत , सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित कई प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।