निवाड़ी,डेस्क रिपोर्ट। आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस मौके पर निवाड़ी (Niwari) जिले की पर्यटन व धार्मिक नगरी ओरछा में मंगलवार सुबह से कई सांस्कृतिक गतिविधियां हुई। इस दौरान सुबह साइकलिंग टूर, हैरिटेज वॉक और फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने ओरछा के स्मारकों और मंदिर की अद्भूत फोटो अपने कैमरे में कैद किए।
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर ओरछा में मंगलवार को कई आयोजन हुए। आज हुए इस आयोजन के साक्षी फ्रांस से आए विदेशी पर्यटक भी रहे। सुबह यहां पर साइकलिंग टूर, और हैरिटेज वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया। विश्व पर्यटन दिवस पर सुबह मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा सेल्फ वुमेन पर्यटन के तहत एवं पर्यटन को बढ़ावा देनें के लिए छात्र, छात्राओं को साईकिल से भ्रमण करने के लिए ओरछा प्रथम सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र पटेल और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोपहर में एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में जनपद अध्यक्ष निरंजना जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज प्रेमचंद राय प्रतिभा साहू समेत तमाम लोग मौजूद रहे। आयोजन में फ्रांस से आए पर्यटकों ने फ्रांस पर्यटन का गीत गाया। पर्यटन का यह गीत फ्रांस में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हाल ही में फ्रांस के पर्यटन विभाग के द्वारा बनाया गया है। ओरछा किला परिसर के दिवान ए खास में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इसमें ओरछा के तमाम स्मारक संग्रहालय और मंदिर के फोटों अपने कैमरे में कैद किए। हर फोटों में पर्यटन से जुढ़ा एक संदेश छुपा हुआ था। इस दौरान फोटोग्राफी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले को पुरूस्कृत भी किया गया। इसके अलावा आत्मरक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले बच्चों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी पुरातत्व अधिकारी घनश्याम बाथम पर्यटन विभाग से पीयूष वाजपेई बीके पुरोहित समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
About Author
Amit Sengar
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है।
वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”