IMD Alert : 10 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सर्कुलेशन, निम्न दाब से बदलेगा मौसम, 7 में कोहरे-गुलाबी ठंड की दस्तक, जानें पूर्वानुमान

imd rainfall weather

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ जहां देश के कई राज्य से मानसून (Monsoon) की विदाई हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ को ही राज्य में बारिश(rain)  का सिलसिला जारी है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव (low pressure) के क्षेत्र को चक्रवात में बदलने की संभावना जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग (IMD Alert) ने इसके विकराल रूप से इनकार किया है लेकिन इसका बड़ा असर कई राज्यों पर देखने को मिलेगा। दीपावली से पहले बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

भारतीय मौसम विभाग विज्ञान के बारे में तो आज गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी ठंडी हवा की वजह से राज्य में नमी बन रही है। आसमान में बादल छा रहे हैं जबकि शाम के समय कोहरे से मौसम पटा हुआ है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi