MP News: सिवनी में सीएम की ड्यूटी के लिए जा रही पुलिसकर्मियों की बस कार से टकराई, 3 जवानों की मौत, 21 जवान घायल

Seoni News: एमपी के सिवनी में पुलिस जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। पुलिस जवानों से भरी बस कार से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई वहीं 21 घायल हैं।

Seoni News: एमपी के सिवनी जिले में 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को ले जा रही बस और कार में टक्कर हो गई। जिसमें पुलिस जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के लोपा गांव के पास हुआ। इस हादसे में कई जवान घायल हो गए है। तो वहीं 3 जवानों की मौत हो गई है। बता दें कि पुलिस जवानों से भरी ये बस सीएम की ड्यूटी के लिए मंडला जा रही थी।

कैसे हुआ ये हादसा

जानकारी के मुताबिक 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को लेकर बस मंडला की ओर जा रही थी। जहां पर सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के पास वो एक कार से टकरा गई। जिसके बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। इस हादसे में अब पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Continue Reading

About Author
Saumya Srivastava

Saumya Srivastava