Feng Shui Astrology: कुआ नंबर 6 के जीवन को खुशियों से भर देती है ये दिशा, यहां से होता है धन आगमन

हर व्यक्ति का जीवन ग्रह नक्षत्र की दिशाओं पर निर्भर करता है। आज हम आपको कुआ नंबर 6 के लिए शुभ दिशा की जानकारी देते हैं।

Feng Shui Astrology: ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जो व्यक्ति के जीवन के बारे में कई बातों का खुलासा करती है। ग्रह नक्षत्र की स्थिति को देखकर किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में कुछ भी पता किया जा सकता है। ग्रहों की दिशा के जरिए यह भी पता लगाया जाता है कि व्यक्ति को ऐसा क्या करना चाहिए, जो उसके जीवन में शुभता का आगमन हो सके।

फेंगशुई एक ऐसी विद्या है, जो व्यक्ति के जीवन के बारे में कई सारी बातें बताती है। ये हमारे आसपास मौजूद चीजों का हमारे जीवन पर पड़ने वाला असर कैसा होगा इस संबंध में हमें जानकारी देती है। कुआं नंबर इसी की एक अवधारणा है जो व्यक्ति को शुभ और अशुभ दिशा का ज्ञान देता है। आज हम कुआं नंबर 6 के बारे में बात करेंगे।

शुभ दिशा

शेंग ची

इस दिशा को हम पश्चिम के नाम से पहचानते हैं और यह कुआ नंबर 6 के जातकों के जीवन में सकारात्मक लाने का काम करती है। इससे उन्हें करियर में उन्नति मिलती है और उनका टैलेंट बढ़ता है। व्यक्ति की आर्थिक उन्नति भी होने लगती है।

टीएन यी

इस दिशा को हम ईशान कोण के नाम से पहचानते हैं और यह स्वास्थ्य से संबंधित होती है। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य को अच्छा रखने का काम करती है। अगर इस दिशा से संबंधित उपाय किए जाएं तो व्यक्ति को बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है।

फू वेई

इस दिशा को हम वायव्य कोण के नाम से पहचानते हैं जो व्यक्तिगत विकास की दिशा कहलाती है। व्यक्ति खुद पर कितना भरोसा करता है। खुद को कितना आगे ले जाना चाहता है। किस तरह से खुद का ख्याल रखता है, यह सब कुछ इसी दिशा से संबंधित है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।


Other Latest News