‘ना भूतो ना भविष्यति’ नर्मदा की ‘दिग्विजयी’ परिक्रमा के 5 साल पूरे

भोपाल, हरप्रीत रीन। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा नर्मदा परिक्रमा किए हुए 5 साल पूरे हो गए हैं। भारतीय राजनीति के इतिहास में किसी भी राजनेता द्वारा आज तक इतनी लंबी परिक्रमा नहीं की गई। दिग्विजय सिंह की इस परिक्रमा के 5 वर्ष पूरे होने पर उनके निज सहायक ओपी शर्मा ने एक भावपूर्ण लेख लिखा है।

यह भी पढ़ें…. मध्यप्रदेश : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की रेस से दिग्विजय सिंह के बाहर होने पर बोले कमलनाथ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के द्वारा नर्मदा की परिक्रमा शुरू किए हुए आज 5 वर्ष पूरे हो गए। 70 वर्ष की उम्र में सपत्निक अपनी नर्मदा परिक्रमा यात्रा दिग्विजय सिंह ने 30 सितंबर 2017 को नरसिंहपुर के बरमान घाट से शुरू की थी जो 9 अप्रैल 2018 को वहीं आकर पूरी हुई। 192 दिन की इस यात्रा में दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 110 सीटों का दौरा किया था। इस पूरी यात्रा में उनके सहभागी रहे उनके निज सहायक ओपी शर्मा ने नर्मदा परिक्रमा यात्रा शुरू किए 5 वर्ष पूरे होने पर एक लेख लिखा है। ओपी शर्मा ने लिखा है-


About Author
Avatar

Harpreet Kaur