भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बनने से मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today 13 March 2022) में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान के बढ़ने के साथ ही गर्मी के तेज होने के आसार है।एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 13 मार्च 2022 रविवार को फिर सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है और 16 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कहीं भी बारिश (Rain) दर्ज नहीं की गई। सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। सबसे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रीवा,मंडला, मलाजखंड, नौगांव और खजुराहों में दर्ज किया गया। वही सबसे अधिकतम तापमान खरगोन में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव हो सकता है और इंदौर में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।राजधानी में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात का पारा भी 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने के आसार हैं।
Continue Reading
मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की माने तो वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है जिसके असर से गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। अभी दो-तीन दिन तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने वाला है। इस दौरान दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। संभावना है कि मार्च माह के अंत तक गर्मी का असर तेज देखने को मिलेगा।अगले 48 घंटे में हवा का रुख राजस्थान से होने से ग्वालियर के तापमान में बढोतरी होगी। राजस्थान में 16 मार्च से लू चलने के कारण ग्वालियर का मौसम बदल सकता है और गर्म हवाओं से गर्मी और तापमान बढ़ सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Weather Update IMD) के मुताबिक, आज दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान गुजरात के कुछ हिस्सों में गर्म हवा की स्थिति के साथ गुजरात, विदर्भ और तेलंगाना के अधिकांश हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर रह सकता है।एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, बिहार सहित कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है।
About Author
Pooja Khodani
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
"कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ।
खबरों के छपने का आधार भी हूँ।।
मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ।
इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।।
दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ।
झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।"
(पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)