Panch Mahayoga 2023: इस साल ग्रहों की बदलती चाल के कारण कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का सीधा असर राशियों पर पड़ता है। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए यह अशुभ होते हैं। साल 2023 बहुत ही खास होने वाला है। क्योंकि इस साल पंच महायोग बन रहे हैं। ऐसा 700 सालों बाद हो रहा है। जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से ही हो चुकी है। इन महायोगों के नाम शंख, वरिष्ट, केदार, शश और सवार्थसिद्धि योग है। इनका असर तीन राशियों पर सबसे ज्यादा होगा।
मिथुन राशि
पंच महायोग के कारण मिथुन राशि के जातकों के लिए पूरा साल बहुत शुभ होगा। जातक की कुंडली में मालव्य और हंस नामक दो राजयोग बन रहे हैं। कारोबार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। अधिकारीयों और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। निवेश करने पर लाभ हो सकता है। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है।