IMD Alert : मुंबई में मानसून की एंट्री, दिल्ली सहित इन राज्यों में जल्द बदलेगा मौसम, 18 राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, 8 में हीटवेव की चेतावनी

weather forecast

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में जल्दी मौसम में बदलाव (Weather IMD alert) देखने को मिलेगा। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्य में बूंदाबांदी के आसार नजर आने वाले हैं। दरअसल एक बार फिर से बुधवार से मौसम में बदलाव होगा। जहां उत्तर भारत में बारिश देखने को मिलेगी। मानसून (Monsoon) मुंबई में एंट्री ले चुका है। जिससे मुंबई में बारिश (Mumbai rains) का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही मानसून के उड़ीसा में दस्तक की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू होगा। पर्वतीय राज्य में बारिश का दौर शुरू होने से जनजीवन सामान्य बना रहेगा।

वहीं राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। दरअसल शुक्रवार से एक तरफ जहां तापमान में तीन से चार फ़ीसदी की गिरावट देखी जाएगी। वहीं शुक्रवार को बारिश की संभावना भी जताई गई है। दिल्ली में शुक्रवार 17 जून से बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम में लगातार बदलाव की स्थिति देखने को मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) का असर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi