Psychological Secrets : ये मनोवैज्ञानिक सीक्रेट्स बनाएंगे आपको सक्सेसफुल

Psychology

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मनोविज्ञान (Psychology) बहुत ही रोचक विषय है। मानसिक प्रक्रिया, अनुभव, व्यक्त व अव्यक्त दोनों प्रकार के व्यवहार के क्रमबद्ध और वैज्ञानिक अध्ययन को मनोविज्ञान और ये अनुभव का भी विज्ञान है। वाटसन ने इसे परिभाषित करते हुए कहा है कि ‘मनोविज्ञान, व्यवहार का निश्चित या शुद्ध विज्ञान है।’ हम इससे किसी के व्यवहार और उसके पीछे छिपे कारण जान सकते हैं। साथ ही इसे समझकर कई तरह की मानसिक परेशानियों, रोगों व अनियंत्रित व्यवहार को सुधार सकते हैं। आज हम आपको कुछ मनोवैज्ञानिक सीक्रेट्स (psychological secrets) बताने जा रहे हैं। इन्हें अपनाकर आप भी अपने जीवन में और बेहतर परफॉर्म करते हुए सफलता हासिल कर सकते हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर कटाक्ष, ‘हे नाथ..यदुवंशियों से इतनी दूरी क्यों’

  • अगर आपको महसूस होता है कि कोई आपको घूर रहा है तो जम्हाई लीजिए, फिर उसकी तरफ देखिए। अगर वो भी आपके साथ जम्हाई लेने लगे तो समझ जाइये कि वो आपको ही देख रहा था। जम्हाई संक्रामक होती है, मतलब किसी को जम्हाई लेते देख दूसरा शख्स भी स्वत: ऐसा करने पर मजबूर हो जाता है।
  • लोगों को ये याद नहीं रहता कि आपने क्या कहा। उन्हें ये याद रहता है कि आपने कैसा व्यवहार किया। इसीलिए कहते हैं कि शब्द नहीं एक्शन सही तरह से व्यक्ति को परिभाषित करते हैं। इसीलिए अपने शब्दों ये अधिक अपने व्यवहार पर ध्यान दीजिए।
  • किसी भी व्यक्ति को अपने बारे में बात करना सबसे ज्यादा पसंद होता है। भले ही सामने वाला संकोची स्वभाव का हो तो भी। ऐसे में अगर आप किसी को जानना चाहते हैं तो उससे उसके बारे में सवाल कीजिए। इससे सामने वाले को लगेगा कि आप उसमें रुचि ले रहे हैं।
  • अगर आप कोई प्रेजेंटेशन दे रहे हैं या किसी सभा में कोई संवाद कर रहे हैं तो अपनी बात एक कहानी से शुरू कीजिए। लोगों को आंकड़ें और तथ्यात्मक बातें बोर करती है लेकिन किस्सों में उन्हें मजा आता है।
  • अगर आपने किसी से कोई सवाल किया है और आपको लगता है कि उसने आधा अधूरा जवाब ही दिया है तो बीच में उसे टोकिये मत। शांत रहिए और उसकी आंखों में देखिए, ऐसा करने पर वो अपनी बात जारी रखेगा।
  • अगर आपको कोई काम करने का मन नहीं है तो आप अपने शरीर और दिमाग को भुलावा दे सकते हैं। जैसे अगर आपका कोई किताब पढ़ने का मन नहीं है तो किताब खोलिए और उसके पन्ने को तीस सेकंड तक देखते रहिए। ऐसा करने से आपके अंदर पढ़ने की इच्छा जाग जाएगी।
  • अगर आपक कोई चीज नहीं जानते तो उसे स्वीकार कीजिए। अगर आपको किसी बात में सहायता चाहिए तो मांगिए। ऐसा करने से लोग आपकी ईमानदारी और सरलता को समझेंगे।
  • अगर आपको कोई काम करने में हिचकिचाहट है तो सोते समय उसके बारे में सोचिए। इससे माइंड मेकअप होता है। अगली सुबह जब आप उठंगे तो आपका दिमाग खुद को वो काम करने के लिए काफी कुछ तैयार कर चुका होगा।

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।