सागर में मोदी की हुंकार ‘कांग्रेस के मंसूबों पर ताला लगाने के लिए चाहिए 400 पार’, कहा ‘उन्हें मंदिर और मंदिर जाने वाले, दोनों से दिक्कत’

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को देश के संविधान और भारत की पहचान से नफ़रत है। वो समाज को आपस में लड़ाने के लिए नए नए तरीक़े लाते हैं। वो अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाने से मना कर देती है। इन्होंने भगवान राम को काल्पनिक बताया था। ऐसी कांग्रेस को ठुकरा देना चाहिए, जिन्होंने रामलला प्राण प्रतिष्ठा में जाने का आमंत्रण ठुकरा दिया।

Modi

PM Modi in Sagar : पीएम मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वो धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है और देश को बाँटना चाहती है। सागर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति छीनना चाहती है। वो एक्स-रे कर आपके लॉकर और घर की चीजें खोजकर निकालेंगे। फ़िर चाहे लॉकर में रखे गहने हों या मंगलसूत्र, कांग्रेस कहती है कि वो इसे आपसे छीनकर दूसरों में बाँट देगी। वहीं कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विरासत-कर को लेकर दिए गए बयान पर भी उन्होंने जमकर हमला बोला।

सैम पित्रोदा के बयान पर हमला

पीएम मोदी ने सागर में कहा कि कांग्रेस ने आज एक और पत्ता खोल दिया है। उनका छुपा हुआ एजेंडा बाहर आया है। सैम पित्रोदा के inheritance tax पर दिए गया बयान पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि आप अपनी संपत्ति अपनी संतान को नहीं दे सकते। वो आपकी संपत्ति पर टैक्स लगाकर उसे लूट लेगी। कांग्रेस भारत के सामाजिक मूल्यों, भावनाओं से इतना कट चुकी है। उसे हमारे हमारे पारिवारिक मूल्यों का भी अंदाज़ा नहीं रहा। वो हमारे परिवारों की पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित होने वाली संपत्ति भी लूटना चाहती है। कांग्रेस का मंत्र है ‘कांग्रेस की लूट..ज़िंदगी के साथ भी लूट, ज़िंदगी के बाद भी लूट’।

Continue Reading

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।