MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, दो परीक्षा परिणामों की घोषणा, यहां देखें लिस्ट, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC

MPPSC 2022 Result : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल कई पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिस पर अब परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है। डीएसपी रेडियो परीक्षा का आयोजन 16 अक्टूबर को किया गया था। जिसके लिए रिजल्ट की घोषणा की गई है।

शाखा अधिकारी संपदा प्रबंधक परीक्षा परिणाम घोषित

शाखा अधिकारी संपदा प्रबंधक परीक्षा 2021 का आयोजन 6 नवंबर 2022 दिन रविवार को किया गया था। इसके लिए भी परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश और निर्देश के मुताबिक ही परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi