Sagar Bribe News : EOW की बड़ी कार्रवाई, EPFO के रीजनल मैनेजर 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Kashish Trivedi
Updated on -

जबलपुर/सागर, संदीप कुमार भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों (Corrupt officers) के खिलाफ मध्यप्रदेश (MP) में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी बीच EOW जबलपुर (EOW Jabalpur) द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि के क्षेत्रीय आयुक्त को 5 लाख रुपए की रिश्वत (sagar bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। दरअसल सागर संभाग में पदस्थ रीजनल मैनेजर सतीश कुमार वर्मा को EOW जबलपुर द्वारा कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी देते हुए जबलपुर ईओडब्ल्यू ने बताया कि फर्म बीआर कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करने का दबाव बनाकर 10 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। जिस पर आवेदक अनिरुद्ध द्वारा इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू जबलपुर से की गई थी। वही आरोप की सत्यता साबित होने के बाद आज रिश्वत की पहली किस्त 5 लाख रुपए लेते रीजनल कमिश्नर को ईओडब्ल्यू जबलपुर द्वारा प्लान के तहत गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत की यह रकम आयुक्त सतीश कुमार अपने घर पर ले रहे थे। उसी दौरान जबलपुर और सागर ईओडब्ल्यू की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें रिश्वत के रु के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi