Priyanka Chopra से ज्यादा उनके बॉडीगार्ड की चर्चा, फैंस को इस हॉलीवुड स्टार की लगी झलक

priyanka chopra

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक रुख रखने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत में है। वह 3 साल बाद कुछ दिनों पहने ही मुंबई लौटी है। जब से वह मुंबई आई है तब से वह चर्चा में बनी हुई है। इतना ही नहीं उनके साथ आए बॉडीगॉर्ड की चर्चा एक्ट्रेस से ज्यादा की जा रही है। दरअसल, तीन साल बाद जब एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो वह उनके बॉडीगॉर्ड के साथ दिखाई दी। लेकिन कई लोगों को लगा की वह हॉलीवुड के स्टार्स है। ऐसे में लगातार उनकी चर्चा हो रही है।

फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस का बॉडीगार्ड हॉलीवुड स्टार रायन रेनोल्ड्स दिखाई दे रहा है। क्योंकि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें एक्ट्रेस अपने बॉडीगॉर्ड के साथ चलती हुई नजर आ रही है। ऐसे में सभी बॉडीगॉर्ड को हॉलीवुड एक्टर मान रहे थे। इसके अलावा फैंस को प्रियंका चोपड़ा का भी लुक काफी ज्यादा पसंद आया। उसके बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं।


About Author
Avatar

Ayushi Jain

मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।