MP Board: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, परीक्षा पैटर्न में बदलाव, यह होंगे नए नियम

Kashish Trivedi
Published on -
mp board

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने MP Board 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम (exam result)  को सुधारने के लिए एक नया प्रयोग शुरू किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का पैटर्न बदला गया है। जिसके बाद अब प्रश्नपत्र में 40% अंक ऑब्जेक्टिव होंगे इसके साथ ही परीक्षा पास करने के लिए 33% अंक लाना अनिवार्य होगा।

दरअसल पिछले कई सालों से मध्य प्रदेश सरकार 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए प्रयोग कर रहे हैं इससे पहले बेस्ट ऑफ फाइव लागू किया गया था। वहीं अब परीक्षा पैटर्न में एक बार फिरMP Board: 10वीं 12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, परीक्षा पैटर्न में बदलाव, यह होंगे नए नियम से बदलाव किया गया है। नए सत्र 2021 के लिए परीक्षा के पैटर्न को बदले जाने पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (inder singh parmar)  ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार MP Board की परीक्षा में पैटर्न में बदलाव किया गया है। जिससे छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करना और आसान हो जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi