Oppo F21 Pro series भारत में जल्द होंगे लॉन्च, दो कलर और फ्रेमलेस बैटरी कवर होगा उपलब्ध  

Manisha Kumari Pandey
Published on -

टेक्नॉलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Oppo F21 Pro series जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है।  भारत में प्रसिद्ध चीनी  कंपनी Oppo बुधवार को यह घोषणा की कि 12 अप्रैल को इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च  किया जाएगा। Oppo F21 Pro सीरीज के अंदर दो स्मार्टफोंस आते हैं: Oppo F21 Pro और Oppo F21 Pro 5G।  कंपनी ने इस बात की घोषणा आज बुधवार को ट्विटर पर कर दी है, अब 12 अप्रैल, 2022 शाम 5:00 बजे Oppo F21 Pro को लॉन्च किया जाएगा।  कंपनी का कहना है कि F21 प्रो का सनसेट ऑरेंज वैरिएंट इंडस्ट्री में पहले ऐसा  मॉडल है, जिसमें फाइबर ग्लास डिजाइन उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन  हल्का और टिकाऊ भी साबित हो सकता है।

दो कलर में होगा उपलब्ध

फ्रेमलेस बैटरी कवर के कारण Oppo F21 Pro series  ज्यादा टिकाऊ बनेगा। यह ग्लॉसी कॉस्मिक ब्लैक  और रेनबो स्पेक्ट्रम  कलर वेरीएशन में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने से पहले ही स्मार्टफोन की अफवाह काफी पहले से ही फैल चुकी है। सितंबर, 2020 से ही इसके  स्पेसिफिकेशन लीक होने लगे थे। हालांकि कंपनी ने अब तक ऑफिशल तौर पर  स्मार्ट फोन के फीचर्स की जानकारी नहीं दी है।  लेकिन बस कुछ ही दिन बाकी है इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने में। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी इसके फीचर्स को अनाउन्स कर सकता है


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"