शासकीय कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने प्रभारी सहायक आयुक्त को जारी किया नोटिस

mp news

सतना, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर अधिकारी कर्मचारियों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। कई मामलों में अधिकारी कर्मचारियों को लगातार नोटिस (notice) भेजकर जवाब तलब किया जा रहा है। इसके अलावा कई अधिकारी कर्मचारियों पर निलंबन (suspend) की गाज भी गिर रही है। इसी बीच अब सतना में उपचुनाव (MP By-election) के मद्देनजर त्रुटिपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने पर नगर निगम के प्रभारी सहायक आयुक्त को कारण बताओ नोटिस (so cause notice) जारी किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र-62 रैगांव के उप निर्वाचन के लिये अधिकारी-कर्मचारियों के त्रुटिपूर्ण डाटाबेस प्रस्तुत करने पर नगर निगम सतना के स्थापना प्रभारी सहायक आयुक्त एसडी पाण्डेय को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi