भोपाल, डेस्क रिपोर्ट | 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की धरती ग्वालियर पधार रहे हैं। जहां वो श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री चीता परियोजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके लिए नामीबिया से चीता लाया जा रहा है। इन चीते की खास बात यह है कि, इसे शिकार करना नहीं आता। क्योंकि इनमें ज्यादातर घरेलू चीते हैं, जिन्हें हमेशा पिंजरे में रखा गया। जिसके कारण उन्हें शिकार करना नहीं आता। बता दें कि भारत में करीब 70 साल बाद चीता लाया जा रहा है। जिन्हें 17 सितंबर को इस अभ्यारण में पहुंचाया जाएगा। जिसे लेकर सभी प्रकार की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन दोनों ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने में जुटे हुए हैं। वहीं जनता समेत पशु प्रेमी भी इस शुभ घड़ी का बड़ी बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम बताते हैं चीतों (चीता) से जुड़ी जानकारी के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें – Bollywood News : इस फिल्म में साथ नजर आएगी बॉलीवुड की ये सबसे चर्चित जोड़ी