Recipe: चिलचिलाती गर्मी में पाए ठंडक, ऐसे बनाएं पान की स्वादिष्ट ठंडी-ठंडी आइसक्रीम, बच्चे बड़े सभी करेंगे पसंद

Recipe: यह पान की आइसक्रीम बनाने की एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है। यह आइसक्रीम चिलचिलाती गर्मी में आपको ठंडक और ताजगी प्रदान करेगी।

भावना चौबे
Published on -
paan

Recipe: गर्मी का मौसम अपने साथ तपती धूप, उमस और पसीने की समस्या लेकर आता है। ऐसे में ठंडी और ताजा चीजों की तलाश बढ़ जाती है। लोग अक्सर गर्मियों के मौसम में वेनिला, चॉकलेट, स्ट्रौबरी आदि आइसक्रीम जरूर खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ठंडी-ठंडी पान आइसक्रीम खाई है। पैन से बनी आइसक्रीम न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं। पान के पेट में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को रोगों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा पान पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। पान की आइसक्रीम घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है। पान की आइसक्रीम बनाने के लिए आपको बस पान के पत्ते, दूध, क्रीम, चीनी, इलायची पाउडर और गुलाब जल की आवश्यकता होगी। इसी के साथ चलिए जान लेते हैं कि पान की आइसक्रीम कैसे बनती है।

कैसे बनाएं पान की आइसक्रीम

सामग्री

पान के पत्ते: 10-12
दूध: 500 मिली
क्रीम: 250 मिली
चीनी: 100 ग्राम
इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
गुलाब जल: 1 छोटा चम्मच
बर्फ के टुकड़े: आवश्यकतानुसार

Continue Reading

About Author
भावना चौबे

भावना चौबे

इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग रंग होता है, यह इतना चमकदार रंग होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा की कलम में बहुत ताकत होती है, इस कलम की ताकत को बरकरार रखने के लिए हर रोज पत्रकारिता के नए-नए पहलुओं को समझती और सीखती हूं। मैंने श्री वैष्णव इंस्टिट्यूट ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन से बीए स्नातक किया। मैं अब आगे इसी विषय में DAVV यूनिवर्सिटी से स्नाकोत्तर कर रही हूं। मेरा पत्रकारिता का यह सफर अभी शुरू ही हुआ है। मुझे कंटेंट राइटिंग, कॉपी राइटिंग, वॉइस ओवर का अच्छा ज्ञान है। मुझे मनोरंजन, जीवनशैली, धर्म इन विषयों पर लिखना अच्छा लगता है।