MP राज्यसभा सदस्य : भाजपा की कविता-सुमित्रा और कांग्रेस के विवेक तन्खा का निर्विरोध निर्वाचन

Avatar
Published on -

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए तीनों प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। भाजपा की तरफ से कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि मैदान में थीं, जबकि कांग्रेस ने विवेक तन्खा को कैंडिडेट बनाया था। मध्यप्रदेश से इनमें से दो उम्मीदवार भाजपा जबकि एक कांग्रेस का था। कांग्रेस के विवेक तन्खा और भाजपा की सुमित्रा बाल्मीक यह दोनों ही जबलपुर से है वही बीजेपी की दूसरी कैंडिडेट कविता पाटीदार इंदौर से है, निर्वाचित होने के बाद बीजेपी की दोनों कैंडिडेट अब पहली बार राज्यसभा पहुंचेगी, वही विवेक तन्खा दूसरी बार राज्यसभा जायेगे। बता दें कि राज्यसभा में मध्य प्रदेश से तीन सदस्यों का कार्यकाल 29 जून को खत्म हो रहा है। इनमें से दो भाजपा के संपतिया उइके व एमजे अकबर और कांग्रेस के विवेक तन्खा शामिल हैं।

MP राज्यसभा सदस्य : भाजपा की कविता-सुमित्रा और कांग्रेस के विवेक तन्खा का निर्विरोध निर्वाचन

Continue Reading

About Author
Avatar

Harpreet Kaur