ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नगरीय निकाय चुनावों में ग्वालियर महापौर प्रत्याशी के लिए “आप” (AAP Gwalior) ने कांग्रेस में सेंध लगा दी। आम आदमी पार्टी ने महिला कांग्रेस (Gwalior Congress) की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश महामंत्री डॉ रुचि गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। डॉ रुचि गुप्ता ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए “आप” की सदस्यता ग्रहण कर ली।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने आज ग्वालियर महापौर प्रत्याशी की घोषणा कर दी उन्होंने कांग्रेस नेत्री डॉ रुचि गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है पिछले लम्बे समय से समाजसेवा और कांग्रेस से जुड़ी डॉ रुचि गुप्ता महिला कांग्रेस (MP Congress) में कई पदों पर रही हैं , वे ग्वालियर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही।